खुरई: जारवास बायपास चौराहे पर 55 भैंसों से भरा कंटेनर शहरी थाना पुलिस ने किया जब्त, राहतगढ़ से जबलपुर ले जाई जा रही थीं
Khurai, Sagar | Feb 24, 2025 सोमवार रात लगभग 10 बजे जरवास बायपास चौराहे पर शहरी थाना पुलिस ने 55 भैंसों से भरे कंटेनर को जब्त किया । बजरंगदल व अन्य हिंदू संगठनों को इसकी सूचना मिली थी। पुलिस को जानकारी देकर सभी ने घेराबंदी कर कंटेनर को थाने ले आए जहां चेक करने पर भैंसे भरी थी। भैंसों के पैर और मुंह बंधे थे। पुलिस ने 3 युवकों पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया।