शराब की खेप पर पुलिस का छापा | 19 लीटर महुआ शराब बरामद | आरोपी फरार
अमरपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित किरोड़ी टोला से 19 लीटर देशी महुआ शराब बरामद कर जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी दुर्गा स्थान के रास्ते बाइक से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा और किरोड़ी टोला में बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक के पास पड़े बैग से 19 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अमरपुर पुलिस, अमरपुर शराब बरामद, अमरपुर न्यूज, बांका न्यूज, बांका पुलिस, महुआ शराब, देशी शराब, 19 लीटर शराब, शराब जब्त, शराब के खिलाफ कार्रवाई, अमरपुर थाना, किरोड़ी टोला, छोटी दुर्गा स्थान, बिहार न्यूज, Banka News, Amarpur News
#अमरपुर #AmarpurNews #BankaNews #BankaPolice #AmarpurPolice शराब महुआशराब बिहारन्यूज BiharNews PoliceAction BreakingNews
Amarpur, Banka | Aug 17, 2026