बाबा गणिनाथ ने शिक्षा से समाज को एकजुट और संस्कारी बनाने का काम किया - विधायक प्रमोद कुमार सिंह
RBR मैदान में 33वां पूजनोत्सव धूमधाम से संपन्न, विधायक ने कहा - उनके विचारों को आचरण में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि
औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्थित RBR खेल मैदान में बाबा गणिनाथ जी का 33वां पूजनोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम में रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह भी शामिल हुए और बाबा गणिनाथ के जीवन और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा आज सिर्फ बाबा गणिनाथ का पूजनोत्सव मनाना ही काफी नहीं है। केवल जयंती और समारोह मनाने से उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। जरूरत है उनके पदचिन्हों पर चलने की, उनके दिए हुए शिक्षा को अपने आचरण में उतारने की।
उन्होंने कहा, बाबा गणिनाथ ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा के बदौलत समाज को संगठित कैसे किया जाए, समाज को एकजुट करने का कार्य किया। समाज कैसे संस्कारी हो, समाज में कैसे सुविचार आए, इसके लिए उन्होंने निरंतर कार्य किया। उन्होंने तप, ज्ञान, सभ्यता और संस्कृति का जो ज्ञान दिया, उसे आज के युवाओं को अपने जीवन में उतारने की सबसे ज्यादा जरूरत है। अंत में विधायक ने इस भव्य आयोजन के लिए पूजनोत्सव कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#Rafiganj #BabaGaninath #PramodKumarSingh #AurangabadNews #BiharNews