रफिगंज में संत गणिनाथ के 33 वें पूजनोत्सव पर भव्य कार्यक्रम
औरंगाबाद जिला के रफीगंज आरबीआर खेल मैदान में शनिवार को 33वां बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशाल मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाभंडारे में हजारों श्रद्धालु उमड़े।कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह व डॉ. गोपाल प्रसाद ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। अध्यक्षता विनय गुप्ता ने की, संचालन धीरज गुप्ता ने किया।पूर्व सांसद ने कहा- हम एक जात नहीं, पूरी जमात के नेता हैं।" विपक्ष पर वंशवाद का आरोप लगाया। गायिका कंचन सिंह और कलाकार सलोनी-सृष्टि की प्रस्तुति पर दर्शक झूमे।
#Rafiganj #BabaGaninathPujanotsav #SushilKumarSingh #AshokKumarSingh #AurangabadBihar #UmangeshwariNews