जगदलपुर: कमिश्नर डोमन सिंह ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय धरमपुरा का निरीक्षण किया
राज्य शासन के निर्देशानुसार कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह द्वारा मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूल धरमपुरा का निरीक्षण किया । इस दौरान उक्त विद्यालय के निर्माण, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट आगामी एक माह के भीतर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए।