जगदलपुर: ग्राम पंचायत आड़ावाल के कुसुमपाल में एकांतेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
आड़ावाल ग्राम पंचायत के कुसुमपाल में एकांतेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विविध धार्मिक अनुष्ठान और पूजा हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया । बता दें जगदलपुर से सटे ग्राम पंचायत आड़ावाल के कुसुमपाल में नवनिर्मित मंदिर में भगवान एकांतेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।