जगदलपुर: कोतवाली पुलिस ने बिना सत्यापन घूम रहे 32 फेरीवालों पर की कार्रवाई, सत्यापन करवाने के दिए निर्देश
अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए कोतवाली पुलिस ने पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और बाहरी यात्रियों तथा फेरीवालों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर 3 बजे कोतवाली निरीक्षक शिवानंद सिंह ने शहर में बिना सत्यापन के घूम रहे करीब 32 फेरीवालों पर कार्यवाही की है तथा इन्हें जल्द अपने दस्तावेजो का पुलिस सत्यापन करवा लेने की हिदायत दी है।