जगदलपुर: जिला कार्यालय में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन के सामुहिक दवा सेवन कार्यक्रम के तहत बस्तर जिले के तोकापाल,बस्तर एवं बकावंड में 2 वर्ष से ऊपर समस्त व्यक्तियों को ( गर्भवती महिला,गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को छोड़कर) 27 फरवरी से समस्त आंगनबाड़ी, स्कूल, आश्रम छात्रावास, कॉलेज में फाइलेरिया की दवाई खिलाई जाएगी।जिला कार्यालय की बैठक में दिए गए निर्देश।