जिले में उर्वरक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कृषि विभाग ने यूरिया की काला बाजारी और जमाखोरी रोकने हेतु विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत विभिन्न विक्रेताओं व सहकारी समितियों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में कई स्थानों पर अनियमितताएं सामने आईं, जिन पर सख्त कार्यवाही की है।