*महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिसकर्मियों से किया संवाद, पैदल मार्च निकालकर आमजन को किया जागरूक*
चित्तौड़गढ़, 29 जुलाई 2026। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प – Safety and Dignity for Every Woman" अभियान के अंतर्गत बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले में महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस लाइन में जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं जिले की समस्त महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता पैदल मार्च निकालकर आमजन को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।
संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों से सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, छेड