कुलपहाड़: कमालपुरा के पास रेलवे ट्रैक की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
थाना कुलपहाड़ क्षेत्र के ग्राम कमालपुरा के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे ट्रैकमैन मौके पर पहुंचा और शव को रेलवे पटरी से हटाया। इसके बाद मृतक की शिनाख्त शंकरलाल कुशवाहा पुत्र राजेश कुमार कुशवाहा, निवासी ग्राम कमालपुरा, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा के रूप में हुई।