गिधौर: गिद्धौर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के पालन पर दिया गया जोर
Gidhaur, Jamui | Jul 4, 2026 जमुई पुलिस ने शनिवार को 6 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा अपराध नियंत्रण को मजबूत करना रहा। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पुलिस ने नागरिकों से वाहन जांच में सहयोग करने की अपील की।