फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर मारपीट के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया, कराया मेडिकल
थाना दक्षिण पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर मारपीट मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल गुरूवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीबन जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की है। चारों के नाम थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद हाथी वाली गली निवासी जितेंद्र कुमार, मुरली नगर निवासी प्रबल प्रताप व दो अन्य रहे।