फिरोज़ाबाद: थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र के तोतलपुर रोड पर ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, सवार व्यक्ति गंभीर घायल
थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र शेख का नगला निवासी देवीराम बाइक द्वारा फतेहाबाद गये थे। जहां से वापिस अपने घर आ रहा था। इसी दौरान गुरूवार दोपहर तीन बजे करीबन थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र तोतलपुर रोड पर ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति देवीराम गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।