सेन्हा: सेन्हा पुलिस ने अवैध बालू से लदे बिना नंबर ट्रैक्टर को किया ज़ब्त
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान सेन्हा थाना प्रभारी अजित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू लादकर परिवहन करते हुए भड़गांव पीसीसी पथ से जप्त किया।