बड़वानी जिले के थाना जुलवानिया पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक पिकअप वाहन (MP-10-G-1545) को जब्त किया है। राजपुर रोड ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान इस वाहन में क्षमता से अधिक कुल 25 महिला-पुरुष सवारियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। जांच में चालक सुरेश चौहान के पास ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और फिटनेस सहित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक और वाहन मालिक रमेश के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत इश्तगासा तैयार किया है, जिसे माननीय जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश किया जाएगा। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#nimaddastaknews #JulwaniaNews #BarwaniPolice #TrafficChecking #OverloadingAction