हैला मुस्लिम समाज के 8 जिलों के सभी सदर, जिम्मेदार और वरिष्ठ समाजजनों की उपस्थिति में रविवार को सर्वसहमति से संभागीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में कसरावद के इक़बाल हुसैन साहब को संभागीय सदर (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है, जबकि अंजड़ के जनाब मुस्तकीम खान (पटेल) और धामनोद के जाकिर खान को नायब सदर बनाया गया है। प्रत्येक जिले और तहसील से जिम्मेदारों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। यह कमेटी समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे और सर्वांगीण विकास पर काम करने के साथ-साथ फुजूलखर्ची और कुरीतियों पर रोक लगाने का प्रयास करेगी। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #HailaMuslimSamaj #SocialReform #MpNews