जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
बड़वानी 13 जुलाई 2026/जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल ने बड़वानी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें दीं।
उन्होंने ग्राम पाँचपुला उत्तर में ₹51 लाख की लागत से बनने वाले माध्यमिक विद्यालय भवन का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात पाटी जनपद के ग्राम सिंधी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। वहीं ग्राम गोलपाटीवाड़ी में ₹12 लाख की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण तथा ₹12 लाख की लागत से बनने वाले नवीन आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण अधोसंरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुँचे।
#JansamparkMP
#Badwani
1 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026