बड़वानी की थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस और साइबर सेल ने ग्राम पिपलिया डैब में हुई 12 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए अंतर-ग्रामीण गैंग के 05 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड फरियादी का दूर का रिश्तेदार राहुल बरडे ही निकला, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर फरवरी माह में चोरी की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों से शत-प्रतिशत मसरूखा, जिसमें 5 तोला सोने के जेवरात और 2 किलोग्राम चांदी के जेवरात शामिल हैं, बरामद कर लिया है। इस बड़ी सफलता पर एसपी द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। ऐसी ही कड़क खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #SendhwaNews #PoliceSuccess #TheftCase