कुलपहाड़: कुलपहाड़ क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी गई
मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को कुलपहाड़ क्षेत्र के थाना कुलपहाड़, पनवाड़ी, अजनर और महोबकंठ क्षेत्र में पुलिस द्वारा बहू-बेटी सम्मेलनों का आयोजन किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्त्रियों तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता से जुडी जानकारी।