चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे भाजपा ने अध्यक्ष पद की समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू के पक्ष में भव्य बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली पुराना बाजार स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्ग से कमारीगोड़ा, काकड़ीशोल होते हुए नया बाजार तक पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने रैली का