बक्सर: दो बच्चों की मां ने ममेरे भाई पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया, एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Apr 18, 2026 दो बच्चों की मां ने शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण करने के आरोप में अपने ममेरे भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। इस मामले में उसके मां-बाप को भी आरोपी बनाया गया है। बक्सर टाउन थाने में यह एफआईआर कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया। कोईरपुरवा की रहने वाली महिला के अनुसार उसकी शादी यूपी के गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना के तरांव गांव निवासी सलीम के साथ हुई थी।