आपके त्योहार की मिठास में जहर तो नहीं ? Bokaro में 17 दुकानों की जांच, खराब मिठाई-खोआ नष्ट
दीपावली और छठ से पहले मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को फुसरो मुख्य बाजार, सेक्टर-4, नया मोड़ समेत विभिन्न इलाकों में करीब 17 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
🔴 जांच के दौरान:
- 6 पैकेट खराब केक नष्ट कराए गए।
- 4 किलो खाने योग्य नहीं पाया गया खोआ नष्ट किया गया।
- 8 लीटर खराब चटनी नष्ट कराई गई।
- एक्सपायरी हो चुके रेडीमेड रसगुल्ले के 8 पैकेट नष्ट किए गए।
जांच में FSSAI लाइसेंस और पंजीकरण की भी पड़ताल हुई। नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए रांची भेजे गए हैं।
⚠️ प्रशासन ने मिठाई और पनीर में मिलावट, सिंथेटिक खाद्य पदार्थों तथा अखाद्य रंगों के इस्तेमाल को लेकर कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
त्योहारों में मिठाई खरीदते समय सावधान रहें। गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।
#bokaro #BokaroNews #CurrentBokaro #FoodSafety #FoodAdulteration #Diwali2026 #ChhathPuja #JharkhandNews #BokaroAdministration
Chas, Bokaro | Nov 6, 2026