पीसांगन: पीसांगन में विद्यालयों का निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर दिए गए निर्देश
पीसांगन ब्लॉक में मुख्य शिक्षा अधिकारी वीना अग्रावत ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान हाउसहोल्ड सर्वे सत्यापन, 3-18 आयु वर्ग के बच्चों के मिलान और शाला दर्पण व डिजिटल प्रवेशोत्सव ऐप पर डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए।