खानपुर: खानपुर कस्बे की होनहार बालिका कृतिका मालव का राज्य स्तर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन
खानपुर कस्बे की होनहार बालिका कृतिका मालव का राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन हो गया। बालिका के पिता रविंद्र मालव ने आज बुधवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग बताया कि कृतिका झालावाड़ में आयोजित होने वाली अंदर 17 व अंदर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खानपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।