प्रतापगढ़: आमारी पट्टी गांव में विवादित जमीन पर मिट्टी खोदने से मना करने पर दंपति के साथ की गई मारपीट, 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ जनपद के आमारी पट्टी गांव निवासी नीलम देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद पुराने घर की मिट्टी खोदकर ले जाने से मना किया। आरोपियों ने नीलम देवी व पति गोविंद को घेरकर ईंट पत्थर मारकर दंपति को घायल कर दिया। आसपास के लोगों के बीच बचाव के बाद दोनों की जान बची। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।