प्रतापगढ़: हसईपुर गांव में एक घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख, बकरी की हुई मौत
देल्हूपुर थाना के हसईपुर गांव निवासी सुखाई राम पटेल मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार का भरण पोषण करता है। वह हर रोज की तरह बीती रात में काम से वापस आकर खाना खा कर पत्नी व बच्चों के साथ घर में सो रहा था कि अचानक लगभग 12.30 बजे उनके छप्पर नुमा घर में अज्ञात कारणों के आग लग गई । जिसमें खूंटे से बंधी बकरी की जलकर मौत हो गईं और वही बंधी गई गाय झुलस गई।