प्रतापगढ़: पटहटिया गांव में बुलडोजर से ध्वस्त किया गया मकान, परिवार खुले आसमान में रहने को मजबूर
पटहटिया गांव में बुलडोजर चलकर ध्वस्त कराया गया गरीब बिंद कुनबे का मकान। गुरुवार को शाम 4 बजे पीड़ित ने मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित के अनुसार 1972 से उनका परिवार यहाँ रहता है लेकिन गैर समुदाय के लोगो से पैसा लेकर न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर बने मकान को पुलिस और तहसील अधिकारियो ने गिरा दिया। परिवार खुले आसमान में है।