प्रतापगढ़: कल्यानपुर बाजार के पास सवारी बैठाने को लेकर दो टेम्पो चालकों में हुई मारपीट, एक चालक हुआ घायल
अंतू थाना क्षेत्र के कल्यानपुर बाजार के पास गुरुवार की शाम 6:30 बजे दो युवक रोड पर खड़े होकर बाबूगंज जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे थे। इतने में दो टेंपो चालक वहां पर पहुंचे तथा दोनो युवको को अपने-अपने टेंपो में बैठने की बात करने लगे। इसी दौरान सवारी बैठाने को लेकर दोनों टेंपो चालक अपना नंबर होने की बात कह कर आपस में भिड़ गए ।