रूड़की: साकेत कॉलोनी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
रुड़की की साकेत कॉलोनी में अग्रवाल धर्मशाला में आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ऑफ रुड़की की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस रक्तदान शिविर में 50 से अधिक लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया है। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन पुलिस अधिकारी संजय चौहान ने किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे है।