रूड़की: रुड़की शहर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
रुड़की शहर में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भव्य शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया है। जिसके चलते शहर भर में शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा का शुभारंभ रामनगर स्थित रामलीला ग्राउंड से किया गया है। जिसके बाद यह शौर्य जागरण यात्रा शहर भर में विभिन्न जगह से होते हुए वापस रामलीला ग्राउंड पहुंची है। जहां पर यात्रा का समापन किया गया है।