प्रतापगढ़: पूरे माधव सिंह मोड़ से अवैध गांजे के साथ शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना अंतू पुलिस ने राविवार दोपहर 2 बजे पूरे माधव सिंह मोड़ के पास से अंकित सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 1 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा और ₹310 बरामद हुए। गिरफ्तार व्यक्ति पर पहले से ही एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।