जगदलपुर: जगदलपुर के पदाधिकारियों ने इंद्रावती बचाओ अभियान के तहत महापौर संजय पांडे से मुलाकात की, स्वच्छता पर चर्चा
मंगलवार दोपहर 3:00 बजे इंद्रावती बचाओ अभियान के पदाधिकारी और सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय में महापौर संजय पांडे से मुलाकात की। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने जगदलपुर नगर को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाने के लिए अभियान के सदस्यों से अपील की। संजय पांडे ने कहा कि बिना सामूहिक प्रयास के जगदलपुर को स्वच्छ नगर का दर्जा हासिल नहीं हो सकता।