जगदलपुर: दलपत सागर में जलकुंभी उन्मूलन के लिए महापौर संजय पांडे का अभिनव प्रयास, जुगाड़ से बनाई वीड हार्वेस्टिंग मशीन
महापौर संजय पांडे ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में नगर वीडियो दलपत सागर को जलकुंभी मुक्त करने का वादा किया था। इस परिपेक्ष्य में आज मंगलवार को महापौर संजय पांडे ने विशेषज्ञों से सलाह मशवरा करने के बाद स्थानीय स्तर पर जुगाड़ की तकनीक से बने वीड हार्वेस्टिंग मशीन को ट्रायल के लिए दलपत सागर में उतारा।