जगदलपुर: अचानक आए आंधी-तूफान से दलपत सागर मार्ग सहित कई जगह गिरे पेड़, पूरे नगर में विद्युत व्यवस्था बाधित
मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मौसम में अचानक करवट लिए और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जमकर ओलावृष्टि भी हुई। आंधी तूफान की वजह से दलपत सागर मार्ग सहित नगर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की वजह से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई। तेज आंधी तूफान के कारण लोगों के घरों में लगे शीट व टीन उड़ गए।