जगदलपुर: ग्राम बोरपदर में कबीर पंथियों का हुआ भव्य स्वागत, डॉक्टर भानु प्रताप साहेब का हुआ आगमन
ग्राम बोरपदर में धर्मनगर दामाखेड़ा से आए डॉक्टर भानु प्रताप साहेब जी के आगमन पर बस्तर जिले के कबीरपंथी समुदाय ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कबीरपंथी से जुड़े सैकड़ो लोग स्वागत कार्यक्रम में शामिल होकर नवनिर्मित कबीर कुटीर एवं निशान पूजा का आयोजन किया गया।समारोह में पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में कबीरपंथी समुदाय के लोग शामिल हुए।