जगदलपुर: नगर में हुई आफत की बारिश गांधीनगर वार्ड में निचली बस्तियों में घुसा पानी, वार्ड वासियों ने जताई नाराजगी
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
शहर में मंगलवार दोपहर 1:00 अचानक हुई तेज बारिश बारिश के कारण नगर निगम की निचली बस्तियों नयामुण्डा के गांधीनगर वार्ड में बाढ़ जैसी स्थिति रही है। गांधीनगर वार्ड के 20 से अधिक घरों में पानी भर गया। नालियां जाम होने के कारण शहर के लगभग सभी चौक-चौराहों में नाली का पानी बहता रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।