हसपुरा: हसपुरा बाजार के पूरानी दुर्गा मंदिर की दान पेटी से चोरी करते युवक धराया, ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया
हसपुरा शहर के पूरानी दुर्गा मंदिर की दान पेटी से बीती रात चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक पकड़ा गया है। युवक मुस्लिमाबाद के मुस्तफा नाम का है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोमवार को दी। बताया जाता है कि चोरी करने का सभी वारदात सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गया है। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।