भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री ने हरक सिंह रावत को बताया फुंका हुआ कारतूस,जमीनें कब्जाने का लगाया आरोप!
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को “फुंका हुआ कारतूस” बताते हुए कहा कि सहसपुर में उनका कोई असर नहीं चलेगा।
कश्यप ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को छोड़िए, वे खुद भी हरक सिंह रावत को 40 हजार वोटों से हरा सकते हैं। साथ ही उन्होंने हरक सिंह रावत पर सहसपुर में लोगों की जमीनों पर कब्जे और सत्ता में रहते हुए उत्पीड़न के आरोप भी लगाए।
#UttarakhandPolitics #HarakSinghRawat #NeerajKashyap #Sahaspur #BJP #Congress #pahadsamachar