सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के अमूंद गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दो लोग गंभीर घायल, किया गया रेफर
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के अमूंद गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में शंकर और नरेंद्र नाम के दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सरीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।