लखीसराय: तीसरी बिहार राज्य मुआय थाई चैंपियनशिप में लखीसराय के खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन, सभी ने स्वर्ण पदक जीता
भागलपुर खेल भवन में 25 अप्रैल 2026 को आयोजित तीसरे बिहार स्टेट मुआय थाई चैंपियनशिप 2026 में लखीसराय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरवान्वित किया. शनिवार अपराह्न 5:42 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखीसराय के 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया. सभी ने स्वर्ण पदक जीता.