सिरदला: दीपावली हर्षोल्लास से मनाई जा रही है, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
नवादा जिले के सिरदला में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शाम होते ही बाजार और घर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जा रही है। लोग दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।