हरदोई: सुरसा ब्लाक के ग्राम बीकापुर में माँ अम्बिका देवी मंदिर के विकास कार्य में अनियमितता का आरोप, सीएम से की गई शिकायत
Hardoi, Hardoi | Oct 25, 2025 ब्लाक सुरसा के अंतर्गत ग्राम बीकापुर में स्थित माँ अम्बिका देवी मंदिर के विकास के लिए सरकार से लगभग छियासी लाख रुपया स्वीकृति हुआ लेकिन यहां जो कार्य हुआ उसमें अनियमितता का आरोप संचालक ने लगाया है और इसकी शिकायत सीएम से की गई।शिकायतकर्ता आत्माराम ने बताया कि मंदिर परिसर में जो इंटर लाकिंग लगाईं गई है वह काफी घटिया किस्म के मसाले से निर्मित है ।