हरदोई: लखनऊ से दवा लेकर लौट रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की रास्ते में बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने किया मृत घोषित
Hardoi, Hardoi | Oct 24, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के कोयल बाग कालोनी निवासी अनिल कुमार पीडब्ल्यूडी विभाग में मेट के पद पर कार्यरत थे। मृतक के साले सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बहनोई अनिल की दवा लखनऊ में प्राइवेट अस्पताल से चल रही थी और वह आज सुबह पत्नी और ससुर के साथ लखनऊ दवा लेने गए थे और दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे कि तभी रास्ते में संडीला के पास उनकी हालत बिगड़ गई।