हरदोई: हुसियापुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में साले की मौत, बहनोई, बहन और भांजा गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Oct 24, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के हुसियापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार साले की मौत हो गई जबकि उसके बहनोई बहन और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक सुरसा थाना क्षेत्र के खुद्दीपुर गांव निवासी आकाश खेती किसानी का काम करता था।