हरदोई: पेंग गांव में गूलर के पेड़ से दुपट्टे के फंदे में लटकता मिला युवक का शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच
Hardoi, Hardoi | Oct 24, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के पेंग गांव निवासी दीपू मजदूरी का काम करता था।वह अपनी दादी गुड्डी देवी के साथ गांव में रहता था। दीपू के पिता सुदामा,मां सुनीता और उनके भाई बहन दिल्ली में रहते हैं।दादी गुड्डी देवी के मुताबिक,दीपू गुरुवार की शाम बिना कुछ बताए घर से निकला था। देर शाम दीपू का शव उनके मकान से कुछ दूरी पर गूलर के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।