बारिश से कई ग्रामीणों के कच्चे मकान गिरे
हरदोई/बेनीगंज। लगातार बारिश के चलते ग्राम कल्याणमल में सुशीला पत्नी रामेंद्र, रामेश्वर पाल, हरिपाल और पप्पू समेत कई ग्रामीणों के कच्चे मकान गिर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मकान गिरने से परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर कोथावां संघ के खंड कारवां महेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ितों से मुलाकात कर राजस्व कर्मियों से सहायता दिलाने के संबंध में वार्ता की।
Bilgram, Hardoi | Sep 27, 2026