हरदोई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर प्रभावित परिवारों और किसानों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया गया।
फसल नुकसान को देखते हुए अधिकारियों को त्वरित सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों और किसानों के साथ खड़ी है।
Bilgram, Hardoi | Sep 27, 2026