Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मुहर्रम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में औरंगाबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रशासन का संदेश — शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं मुहर्रम। #Aurangabad #Muharram2026 #FlagMarch #Peace #Harmony #DistrictAdministration Home Department, Govt. of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

1 views | Aurangabad, Bihar | Jun 24, 2026

MORE NEWS

📢 मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध

आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में औरंगाबाद शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च नावाडीह से प्रारंभ होकर धर्मशाला, मस्जिद, बाईपास मार्ग एवं रमेश चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना, सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करना तथा मुहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना था।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
#Aurangabad #Muharram2026 #FlagMarch #DistrictAdministration #PeaceAndHarmony #LawAndOrder
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📢 मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में औरंगाबाद शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च नावाडीह से प्रारंभ होकर धर्मशाला, मस्जिद, बाईपास मार्ग एवं रमेश चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना, सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करना तथा मुहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। #Aurangabad #Muharram2026 #FlagMarch #DistrictAdministration #PeaceAndHarmony #LawAndOrder Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 24, 2026

🕌 मुहर्रम पर्व 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध
मुहर्रम पर्व 2026 के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष मुहर्रम पर्व 26 एवं 27 जून 2026 को मनाया जाएगा। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना अनुज्ञप्ति किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी तथा अनुज्ञप्ति में अंकित सभी शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान बाइक का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा डीजे के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान आपसी सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले तथा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।

बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को जुलूस मार्ग को अतिक्रमणमुक्त एवं स्पष्ट रखने, पुलिस गश्ती बढ़ाने, शहर की साफ-सफाई एवं फॉगिंग कराने, सोशल मीडिया एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील एवं चिन्हित स्थलों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ताजिया जुलूस केवल निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार ही निकाला जाएगा तथा अनुज्ञप्ति की सभी शर्तों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

जिला पदाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर बिजली के तारों, पोलों एवं अन्य विद्युत संरचनाओं की पूर्व जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया गया कि मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बैठक में साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष चौकसी बरतने, शांति समिति को सक्रिय रखने तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ सतत संवाद बनाए रखने पर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूर्व में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तत्वों की पहचान कर उन पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा अफवाह फैलाने एवं सामाजिक तनाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मुहर्रम पर्व के आयोजन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

औरंगाबाद जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि मुहर्रम पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं अनुशासन के साथ मनाएं तथा जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

🤝 शांति • सौहार्द • सुरक्षा • सहयोग
#Muharram2026 #Aurangabad #AurangabadBihar #DistrictAdministration #PeaceCommittee 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Home Department, Govt. of Bihar

🕌 मुहर्रम पर्व 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध मुहर्रम पर्व 2026 के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष मुहर्रम पर्व 26 एवं 27 जून 2026 को मनाया जाएगा। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना अनुज्ञप्ति किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी तथा अनुज्ञप्ति में अंकित सभी शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान बाइक का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा डीजे के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान आपसी सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले तथा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को जुलूस मार्ग को अतिक्रमणमुक्त एवं स्पष्ट रखने, पुलिस गश्ती बढ़ाने, शहर की साफ-सफाई एवं फॉगिंग कराने, सोशल मीडिया एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील एवं चिन्हित स्थलों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ताजिया जुलूस केवल निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार ही निकाला जाएगा तथा अनुज्ञप्ति की सभी शर्तों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जिला पदाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर बिजली के तारों, पोलों एवं अन्य विद्युत संरचनाओं की पूर्व जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया गया कि मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष चौकसी बरतने, शांति समिति को सक्रिय रखने तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ सतत संवाद बनाए रखने पर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूर्व में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तत्वों की पहचान कर उन पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा अफवाह फैलाने एवं सामाजिक तनाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मुहर्रम पर्व के आयोजन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। औरंगाबाद जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि मुहर्रम पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं अनुशासन के साथ मनाएं तथा जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। 🤝 शांति • सौहार्द • सुरक्षा • सहयोग #Muharram2026 #Aurangabad #AurangabadBihar #DistrictAdministration #PeaceCommittee Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Home Department, Govt. of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 24, 2026

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा, विधि-व्यवस्था, रोजगार, अवैध खनन नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण एवं सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों सहित विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को आज समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
#Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #Bihar #Development 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा, विधि-व्यवस्था, रोजगार, अवैध खनन नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण एवं सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों सहित विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को आज समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। #Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #Bihar #Development Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 24, 2026