हथुआ: प्रशिक्षु डीएसपी नीरव कुमार पाल बने मीरगंज थानाध्यक्ष, एसपी विनय तिवारी ने जताया भरोसा
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने की कमान अब प्रशिक्षु डीएसपी नीरव कुमार पाल संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने उनपर भरोसा जताया है। बता दें कि पिछले दिनों कर्तव्य में लापरवाही बरतने और विभागीय निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप में एसपी विनय तिवारी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया था।